नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में आए राघव चड्ढा ने अब दल बदल की वजहें भी बता दी हैं। उन्होंने आरोप लगाए हैं कि आप अब भ्रष्ट लोगों के हाथों में हैं और वहां काम करने के लायक माहौल नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि वह अब भी जनता के मुद्दों को वैसे ही संसद में उठाते रहेंगे। शुक्रवार को चड्ढा समेत 6 राज्यसभा सांसदों ने आप को अलविदा कह दिया था। चड्ढा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने कहा, 'पिछले तीन दिनों से आप सभी के बहुत मैसेज आ रहे हैं। आप में से बहुत से लोग मुझे बधाई दे रहे हैं, शुभकामनाएं दे रहे हैं। कुछ लोग मेरे इस फैसले के पीछे की वजहें जानना चाह रहे हैं...।'राघव चड्ढा ने AAP क्यों छोड़ी उन्होंने कहा, 'दोस्तों राजनीति में आने से पहले मैं एक प्रैक्टिसिंग सीए था, मेरे सामने एक बेहतरीन करियर था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.