नई दिल्ली, मई 2 -- Raghav Chadha News: आम आदमी पार्टी (AAP) से हाल ही में भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हुए राघव चड्ढा को इन दिनों एक अजीब विरोध का सामना करना पड़ रहा है। बिना सड़कों पर उतरे ही अनफॉलो बटन के साथ आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल का समर्थक उनका विरोध कर रहे हैं। कभी केजरीवाल की पार्टी के 'पोस्टर बॉय' रहे राघव चड्ढा को भाजपा में शामिल होने के बाद इसी कड़वी हकीकत का सामना करना पड़ रहा है। सोशल मीडिया पर सक्रिय युवाओं का एक बड़ा वर्ग अब उनसे किनारा कर रहा है। उनमें अधिकांश जेनरेशन जेड (Gen Z) के युवा है। राघव चड्ढा को उनकी शांत, सुलझी हुई और आधुनिक छवि के कारण युवाओं के बीच काफी पसंद किया जाता था। एक चार्टर्ड अकाउंटेंट से राजनेता बने चड्ढा का ब्लिंकिट डिलीवरी जैसा सामान्य व्यवहार उन्हें एक पुराने ढर्रे के नेता के बजाय एक एक्...