नई दिल्ली, अप्रैल 26 -- राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक समेत 7 राज्यसभा सदस्यों ने बीते शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) छोड़ दी थी। इनमें से 6 पंजाब के सांसद थे जहां अभी आम आदमी पार्टी की सरकार है। पंजाब के बागी सांसदों की लिस्ट में एक नाम गायब था। जालंधर के पद्म श्री विजेता पर्यावरणविद और आध्यात्मिक गुरु, बलबीर सिंह सीचेवाल बागियों के ग्रुप में शामिल नहीं रहे। सीचेवाल ने स्थानीय मीडिया को बताया कि पार्टी छोड़ने से पहले उनसे सीधे तौर पर संपर्क किया गया था लेकिन उन्होंने प्रस्ताव को ठुकरा दिया था।बिक्रम साहनी का आया था फोन शनिवार को कम से कम दो वेब चैनलों से बात करते हुए बलबीर सिंह सीचेवाल ने कहा- विक्रम साहनी का फोन आया था। उनका कहना था कि वे एक आजाद ग्रुप बना रहे हैं। कई लोगों ने इस पर दस्तखत कर दिए हैं। उन्होंने मुझसे भी दस्तखत कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.