नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- आम आदमी पार्टी (AAP) के लिए शुक्रवार का दिन राजनीतिक भूकंप जैसा रहा। भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन से निकली 14 साल पुरानी पार्टी को अब तक का सबसे बड़ा झटका लगा है। पार्टी के 10 राज्यसभा सांसदों में से 7 ने एक साथ इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया है। इन सांसदों में राघव चड्ढा, संदीप पाठक और स्वाति मालीवाल जैसे बड़े नाम शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक, आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल को इन सांसदों की नाराजगी का आभास हो गया था। उन्होंने शुक्रवार शाम इन नेताओं को अपने आवास पर चर्चा के लिए बुलाया था। जानकारी के अनुसार, केजरीवाल ने सांसदों को आश्वासन दिया था कि यदि वे किसी कारण से पार्टी में खुश नहीं हैं, तो वे अभी इस्तीफा दे दें और पार्टी उन्हें अगले कार्यकाल में फिर से टिकट देने का वादा करती ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.