राघव चड्ढा राज्यसभा की याचिका समिति के अध्यक्ष बनाए गए
नई दिल्ली, मई 23 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। आम आदमी पार्टी (आप) से बगावत करके भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा को उच्च सदन की याचिका समिति का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने याचिका समिति का पुनर्गठन करने के बाद सदन के 10 सदस्यों को इस समिति के लिए नामित किया। राज्यसभा की एक अधिसूचना में कहा गया, राघव चड्ढा को समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राज्यसभा के सभापति ने समिति का पुनर्गठन किया है, जो 20 मई से प्रभाव में है। समिति में चड्ढा के अलावा हर्ष महाजन, गुलाम अली, शंभू शरण पटेल, मयंक कुमार नायक, मस्तान राव यादव बीडा, जेबी माथेर हिशाम, सुभाशीष खुंटिया, रवंगवरा नारजारी और संदोष कुमार पी. अन्य सदस्य हैं।राज्यसभा यह भी पढ़ें- राघव चड्ढा राज्यसभा याचिका समिति के अध्यक्ष बनाए गए सचिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.