नई दिल्ली, फरवरी 25 -- आप नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा अक्सर सामाजिक मुद्दों को लेकर संसद में अपनी आवाद बुलंद करते हैं। उनकी बेबाकी और ईमानदारी से लोग काफी प्रभावित है। राजनीति में राघव काफी सक्रिय हैं लेकिन इसके बाद भी अपनी फिटनेस पर फुल फोकस करते हैं। वह अपनी हेल्थ और फिटनेस से कभी समझौता नहीं करते हैं। राघव फिटनेस के लिए फिक्स रूटीन अपनाते हैं और डायट भी काफी बैलेंस लेते हैं। चलिए राघव चड्ढा के फिटनेस रूटीन के बारे में बताते हैं।सुबह करते हैं ये काम राघव चड्ढा रोजाना सुबह साइकिलिंग करते हैं। राघव को कई बार दिल्ली की स्ट्रीट पर साइकिलिंग करते हुए देखा गया है। राघव रोजाना 15-30 मिनट तक साकिलिंग करते हैं और रोजाना इसे करने से हार्ट हेल्थ सुधरता है और वजन भी कंट्रोल में रहता है। साइकिलिंग करने से मेंटल स्ट्रेस कम होता है और शरीर एक्टि...