नई दिल्ली, मई 20 -- आम आदमी पार्टी से भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सांसद को इन दिनों एक खास तरह की चिंता सता रही है। इसी सिलसिले में राघव चड्ढा ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। दरअसल राघव को अपनी पर्सनैलिटी के गलत इस्तेमाल का डर सता रहा है। उन्हें डर है कि कहीं कोई AI की मदद से या फिर डिजिटली छेड़छाड़ के जरिए उनके खिलाफ कोई भ्रामक कंटेंट फैला देगा। इसे रोकने के लिए उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इस मामले की सुनवाई 21 मई को जस्टिस सुब्रमण्यम प्रसाद करेंगे।इस तरह के कंटेंट के फैलने से रोका जाए अपनी याचिका में राघव चड्ढा ने कुछ खास तरह के कंटेंट को फैलने से रोकने की मांग की है। इन कंटेंट में AI की मदद से बनाए जा रहे डीपफेक वीडियो, मॉर्फ्ड यानी छेड़छाड़ किए गए वीडियो, नकली या सिंथेटिक वॉयस क्लोन, मनगढ़ंत भाषण और सोशल म...