नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी ने आम आदमी पार्टी के आरोप को खारिज कर दिया है। आप ने आरोप लगाया था कि राघव चड्ढा का नाम दिल्ली की मतदाता सूची में शामिल करने में नियमों को नजरअंदाज किया गया है। आप ने यह आरोप तब लगाया गया जब चड्ढा ने पंजाब की आप सरकार पर राजनीतिक बदले की भावना का आरोप लगाया था। पंजाब की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में उनका नाम शिफ्टेड (स्थानांतरित) कैटेगरी में डाल दिया गया था। राघव चड्ढा मोहाली में वोटर रहे हैं। वह अप्रैल में बीजेपी में शामिल हो गए थे। दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी अशोक कुमार ने एक बयान जारी कर कहा कि वोटर्स को जोड़ने, हटाने या उनमें बदलाव करने का काम सिर्फ फॉर्म 6, 7 और 8 के जरिए किया जाता है। इन फॉर्म्स पर 'रिप्रेजेंटेशन ऑफ द पीपुल एक्ट, 1950' और 'रजिस्ट्रेशन ऑफ इलेक्टर्स रूल्स, 1960' के तहत ...