राघव चड्ढा को BJP में आपने प्लांट किया है? अरविंद केजरीवाल का मजेदार जवाब
नई दिल्ली, अगस्त 10 -- आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया अरविंद केजरीवाल आमतौर पर बेहद गंभीर और तल्ख नजर आते हैं, लेकिन मजाकिया लहजे में हुए एक इंटरव्यू में उनका अलग ही अंदाज देखने को मिला। इन दिनों 'जेन जी' से खुद को जोड़ने की कोशिश करते हुए दिखने वाले केजरीवाल ने खुद को लेकर बने कई मीम्स पर मजेदार और हल्के-फुल्के अंदाज में जवाब दिए। इस दौरान दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के भाजपा में जाने को लेकर भी सवाल किया गया। कुछ महीने पहले अरविंद केजरीवाल के बेहद खास रहे राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने छह अन्य सांसदों के साथ 'आप' का एक हिस्सा अलग कर दिया और भाजपा के साथ विलय कर लिया। इस पर एक मीम काफी वायरल हुआ, जिसमें पूछा जाता है कि क्या अरविंद केजरीवाल ने जानबूझकर राघव चड्ढा को AAP के जासूस के रूप में बीजेपी में प्लांट किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.