नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- आम आदमी पार्टी (आप) इन दिनों अपने ही राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा पर बेहद आक्रामक है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए अरविंद केजरीवाल की पार्टी एक ऐसे नेता पर बड़े ऐक्शन का मूड बना चुकी है जिन्हें कभी टॉप लीडरशिप का भरोसेमंद और मुख्य रणनीतिकार माना जाता था। 'आप' ने राघव चड्ढा को 'एहसान फरामोश' बताते हुए कहा है कि अरविंद केजरीवाल ने एक सामान्य परिवार के लड़के को सड़क से उठाकर संसद तक पहुंचाया। इसी महीने की शुरुआत में 'आप' ने राज्यसभा में डिप्टी लीडर पद से राघव चड्ढा को हटाकर उनक अटकलों को सच साबित किया जिनकी चर्चा तभी से थी जब अरविंद केजरीवाल के कथित शराब घोटाले में जेल जाने के बाद राघव चड्ढा पार्टी के दूसरे नेताओं की तरह केंद्र सरकार पर ज्यादा आक्रामक नजर नहीं आए। फरवरी के अंत में जब केजरीवाल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.