राघव चड्ढा के बाद भाजपा में मिल गया AAP से टूटा एक और गुट, क्या होगा फायदा
नई दिल्ली, जुलाई 10 -- राघव चड्ढा की अगुआई में सात राज्यसभा सांसदों के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो जाने के बाद अब आम आदमी पार्टी (आप) से अलग हुए एक और 'हिस्से' ने भगवा दल में विलय कर लिया है। करीब डेढ़ साल पहले 'आप' से राहें अलग कर लेने वाले 16 पार्षदों के गुट इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी (IVP) ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा की मौजूदगी में भाजपा का दामन थामा। 'आप' से बगावत करके अलग गुट बनाने वाले 16 पार्षदों के भाजपा में चले जाने के बाद सत्ताधारी दल की स्थिति दिल्ली नगर निगम (MCD) में और ज्यादा मजबूत हो गई है। 250 सदस्यीय सदन में अब भाजपा के पार्षदों की संख्या बढ़कर 139 हो गई है, जबकि आम आदमी पार्टी के पास 123 पार्षद हैं। 2022 में हुए एमसीडी चुनाव में भाजपा ने 104 सीटों पर ही जीत हासिल की थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.