नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने अपनी पुरानी पार्टी पर तंज कसते हुए उसे अपनी 'एक्स' बता दिया है। उनके मुताबिक AAP से इस्तीफे के बाद भी पार्टी उनके पीछे पड़ी हुई है और कड़वे एक्स की तरह बर्ताव कर रही है। राघव चड्ढा का कहना है कि आम आदमी पार्टी अभी तक उनसे उबर नहीं पाई है। इससे पहले दिल्ली की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में राघव चड्ढा का नाम शामिल किए जाने को लेकर AAP ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा था। इसके बाद अब राघव चड्ढा ने भी जोरदार हमला बोला। इससे पहले AAP के मीडिया इंचार्ज अनुराग ढांडा ने मंगलवार को सवाल उठाए कि 31 अगस्त को दिल्ली के राजेंद्र नगर बूथ की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में 746 मतदाता थे। अचानक राघव चड्ढा का 747वां वोट कैसे और कब जोड़ दिया गया? ढांडा ने आरोप लगाए कि भाजपा चुनाव आयोग...