नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- आम आदमी पार्टी (आप) को अब तक का सबसे बड़ा झटका देने वाले राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और अरविंद केजरीवाल के दल के बीच इन दिनों आरोप-प्रत्यारोप चरम पर है। शुक्रवार को 'आप' के संसदीय दल में टूट का ऐलान करने वाले राघव चड्ढा जहां अपनी पुरानी पार्टी को कोस रहे हैं तो दूसरी तरफ से उन्हें एहसान गिनाते हुए 'गद्दार' के रूप में पेश किया जा रहा है। इस बीच आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा की परणीति चोपड़ा से शादी का भी क्रेडिट ले लिया है। दरअसल, राघव चड्ढा ने सोमवार को एक बार फिर एक वीडियो मैसेज के जरिए बताया कि क्यों उन्होंने इतना बड़ा फैसला लिया। राघव ने कहा कि वह सीए का करियर छोड़कर राजनीति में आए और एक पार्टी के संस्थापक सदस्य बने। पार्टी को 15 साल दिए और खून पसीने से सींचा। उन्होंने कहा कि अब पार्टी का माहौल जहरीला हो गया है और ...