नई दिल्ली, अप्रैल 24 -- आम आदमी पार्टी में शुक्रवार को बड़ी टूट देखने को मिली। दस में से सात राज्यसभा सांसदों ने पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने का ऐलान किया। इसमें राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने भाजपा दफ्तर जाकर पार्टी ज्वाइन भी कर ली है। एक साथ सात सांसदों के पार्टी छोड़ने से अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका लगा है। पार्टी ने इसे गद्दारी बताते हुए राघव समेत अन्य सांसदों पर निशाना साधा है। दो तिहाई सांसदों के आप छोड़ने की वजह से दलबदल कानून भी लागू नहीं होगा, जिससे इन सभी की सदस्यता भी बच गई है। आम आदमी पार्टी छोड़ने के बाद राघव समेत तीन सांसद भाजपा दफ्तर पहुंचे और अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। इस दौरान, नवीन ने लड्डू खिलाकर पार्टी में स्वागत किया। इन तीनों नेताओं के अलावा, हरभजन सिंह, स्वाति मालीवाल, राजेंद्र गुप्ता, विक्रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.