कानपुर, अप्रैल 23 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से चल रही केडीएमए क्रिकेट लीग में चार मुकाबले खेले गए। पहले मैच में अशोका ज्योति ने केजीएससी को आठ विकेट से हराया। दूसरे मैच में एंजेल वुमेंस ने वंडर्स वूमेंस को सात विकेट से पराजित किया। तीसरे मैच में काउंटी क्लब ने वाईएमसीए को तीन विकेट से हराया। चौथे मैच में ओलंपिक रजि. ने गांधीग्राम को चार विकेट से हराया।श्यामनगर स्थित आरपीसीए मैदान पर हुए मैच में केजीएससी ने 37 ओवर में 191 रन बनाए। टीम की ओर से आशुतोष यदाव ने 36 रन, यथार्थ यादव व अनय ने 28-28 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी अशोका ज्योति की टीम ने 30.3 ओवर में दो विकेट पर 196 रन बनाकर मैच आठ विकेट से जीता। टीम की ओर से राघव अवस्थी ने 116 रन की नाबाद पारी खेली। नितिन पटेल ने 36 रन व प्रशांत पाल ने 26 रन बनाए। पीएस...