प्रयागराज, फरवरी 25 -- भाजपा महानगर के वेणी माधव मंडल का अध्यक्ष राघवेंद्र कुशवाहा और शिवकुटी मंडल का अध्यक्ष भोला सिंह को बनाया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति पर काशी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल ने मंगलवार को दोनों मंडल अध्यक्षों के नाम की घोषणा की। मंडल अध्यक्ष के अलावा दोनों मंडलों में एक-एक जिला प्रतिनिधि भी नियुक्त किए गए हैं। वेणी माधव से भरत निषाद व शिवकुटी मंडल से सुरेंद्र पांडेय को जिला प्रतिनिधि बनाया गया है। भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने नवनियुक्त दोनों मंडल अध्यक्षों व जिला प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि दोनों मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में संगठन और मजबूत होगा व 2027 की विजय में इनकी अहम भूमिका होगी। कुंज बिहारी मिश्रा, डॉ. शैलेश पांडेय, राजेश गोंड, प्रमोद मोदी, रवि केसरवानी,...