राघवेंद्र की पारी से दिनेश मिश्रा एकादश जीता
कानपुर, मई 22 -- कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से चल रही स्वर्गीय मोतीराम अंडर-15 क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को खेले गए मैच में दिनेश मिश्रा एकादश ने शरद कपूर एकादश को सात विकेट से हराया। राहुल सप्रू मैदान में हुए मैच में शरद कपूर एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 27.5 ओवर में 163 रन बनाए। टीम की ओर से शिवांस सिंह ने 51 रन और युवराज सिंह ने 25 रन बनाए। गेंदबाजी में अनित और अविनाश सिंह ने 4-4 विकेट लिए। जवाब में दिनेश मिश्रा एकादश ने राघवेंद्र पाल के 80 रन की शानदार पारी की बदौलत 31.2 ओवर में तीन विकेट पर 164 रन बनाकर मैच जीता। यह भी पढ़ें- सुरेंद्र इलेवन ने प्रकाश इलेवन को सात विकेट से हराया यह भी पढ़ें- हर्षवर्धन की शतकीय पारी से ग्रीनपार्क हॉस्टल जीता
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.