फतेहपुर, अगस्त 4 -- फतेहपुर, संवाददाता। खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन की टीम द्वारा गत माह साकेत नगर गाजीपुर रोड स्थित राग ब्रांड के सब्जी मसाला निर्माण इकाई आरएसजी फूड्स प्रोडक्ट्स से सब्जी मसाला का नमूना लिया गया था। जिसके बैच नंबर 01 में 70 प्रतिशत ट्राइजोफोस की मात्रा अधिक पाए जाने पर इसको बैन कर दिया गया है। वहीं पुन: की जाने वाली छापेमारी में 40 पैकेट पाए जाने पर उन्हे सीज कर दिया गया। वहीं फ्लोर मिल में की जाने वाली छापेमारी में आटा का एक नमूना लिया गया। गत माह विभागीय टीम द्वारा की जाने वाली छापेमारी के दौरान मसाला निर्माण इकाई से लिए जाने वाले नमूने को जांच के लिए मेरठ स्थित प्रयोगशाला में भेजा गया था। जिसके रिपोर्ट आने के बाद 01 बैच में ट्राइजोफोस की मात्रा अधिक मिलने पर पहुंची टीम ने उक्त स्थान पर मौजूद 40 पैकेट मसालों को सीज कर...