हल्द्वानी, फरवरी 26 -- हल्द्वानी, संवाददाता। स्वर संगम संगीत संस्थान की ओर से आयोजित होली उत्सव अपनी सांगीतिक के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बाल और युवा कलाकारों ने लोक, शास्त्रीय, ब्रज और अवध की होरी प्रस्तुतियों से समां बांधा। उत्सव का आगाज बाल होरी गायकों ने पारंपरिक रचना 'होरी कनक भवन में खेलत सिया रघुवीर' के साथ किया। कार्यक्रम का संचालन संगीताचार्य डॉ. मुकेश चंद्र पंत ने किया। वायलिन, हारमोनियम और तबले की मधुर जुगलबंदी के बीच बच्चों की सुरीली आवाजें गूंजीं। इसके बाद स्वर संगम के युवा कलाकारों ने शास्त्रीय और लोक शैली की खड़ी होली की प्रस्तुतियां दीं। एकल प्रस्तुतियों की श्रृंखला में कशिश पांडे और हिमानी बिष्ट ने अपनी गायकी से गहरी छाप छोड़ी। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कुमाऊं की सुप्रसिद्ध लोक गायिका लता कुंजवाल रहीं। उन्होंने अपनी ...