आगरा, अप्रैल 24 -- रागेन्द्र स्वरूप पब्लिक स्कूल में 23वां स्थापना दिवस सप्ताह मनाया गया। रागेन्द्र स्वरूप के जन्मदिन को समर्पित उत्सव का शुभारंभ प्रधानाचार्य ऋचा सिन्हा ने दीप प्रज्वलन कर किया। सप्ताह भर विज्ञान प्रश्नोत्तरी, पौधरोपण, सेव अर्थ थीम पर फैंसी ड्रेस और कला प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। वरिष्ठ वर्ग के लिए पर्यावरण और तकनीक विषय पर वाद-विवाद तथा इंटर-हाउस क्रिकेट मैच आकर्षण का केंद्र रहे। समापन पर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य ने रागेन्द्र स्वरूप के जीवन से सीख लेने और सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने हेतु विद्यार्थियों को प्रेरित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...