रांची, मार्च 11 -- रांची, संवाददाता। मोरहाबादी मैदान में आयोजित राजकीय हथकरघा एवं सरस मेला के दूसरे दिन मंगलवार को भी मेले में लोग खरीदारी करने के लिए पहुंचे। मेले में पांरपरिक कला और हस्तशिल्पकला के तैयार किए गए सुंदर आकर्षित उत्पाद लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। साथ ही पलाश और आदवीका ब्रांड में महिलाओं के द्वारा स्वयं तैयार किए गए खाद्य और सजावटी सामानों के स्टॉल पर ग्राहकों की अधिक भीड़ नजर आ रही है। वर्तमान समय में लोग लोकल फॉर वोकल के तरफ काफी आकर्षित नजर आ रहे हैं। इस दौरान रागी से बने लड्डु,कूकीज, चिप्स और नमकीन जैसे खाद्य पदार्थ खरीदते नजर आ रहे हैं। साथ ही स्टॉल पर बेसन,दाल,आटा और विभिन्न प्रकार के पोषण से भरपूर चावल छोटे-छोटे पैकेटों में भी उपलब्ध है। वहीं, आदवीका ब्रांड की में महिलाओं के लिए झारखंडी डिजाइनर आभूषण भी उपलब...