लखनऊ, फरवरी 12 -- उत्तर प्रदेश विधानसभा में गुरुवार का दिन हंगामे भरा रहा। दरअसल, सदन में उस समय माहौल गरमा गया जब समाजवादी पार्टी (सपा) की विधायक रागिनी सोनकर ने मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' से निवेश और डिफेंस कॉरिडोर को लेकर तीखे सवाल पूछे। वहीं, योगी के मंत्री ने जवाब देने के बजाय उनके सवाल पढ़ने लगे और सपा सरकार की बातें करने लगे। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। इस हंगामे का वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, विधानसभा में रागिनी सोनकर ने पहला सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश में लाखों करोड़ रुपये के एमओयू साइन किए गए, लेकिन धरातल पर सिर्फ 9 प्रतिशत ही परियोजनाएं क्यों दिख रही हैं? दूसरा सवाल डिफेंस कॉरिडोर को लेकर था। उन्होंने पूछा कि चित्रकूट, झांसी, अलीगढ़ और आगरा जैसे जिलों में अब तक प्रगति शून्य क्यों है। तीसरे सवाल में उ...