धनबाद, मार्च 19 -- झरिया की विधायक रागिनी सिंह ने बुधवार को विधानसभा में बजट सत्र के दौरान झरिया विधानसभा क्षेत्र में कोयला खनन, बढ़ते प्रदूषण और आउटसोर्सिंग कंपनियों के वाहनों से हो रही लगातार दुर्घटनाओं का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया। विधायक ने कहा कि आउटसोर्सिंग कंपनियों द्वारा बड़े पैमाने पर प्रदूषण फैलाया जा रहा है। इससे आम लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ रहा है। उन्होंने विशेष रूप से हाइवा और ट्रकों के अनियंत्रित व लापरवाह संचालन पर चिंता जताई। कहा कि इन वाहनों के कारण आए दिन स्थानीय लोग दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। लेकिन पीड़ितों को न तो समय पर मुआवजा मिल रहा है और न ही दोषियों पर ठोस कार्रवाई हो रही है। विधायक ने आरएसपी कॉलेज भवन निर्माण के टेंडर में हो रही देरी का मामला भी जोरदार तरीके से उठाया। सदन को अवगत कराया कि लगभग ...