रागिनी सिंह ने नियुक्त किए जंबोजेट विधायक प्रतिनिधि, टीम को दिया जनसेवा का मंत्र
धनबाद, जून 2 -- झरिया, वरीय संवाददाता। झरिया विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने और आम जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन के लिए सोमवार को विधायक रागिनी सिंह ने जंबोजेट विधायक प्रतिनिधियों की घोषणा की। बिहार बिल्डिंग स्थित अपने कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और मॉनिटरिंग के लिए विभिन्न विभागों एवं वार्डों के विधायक प्रतिनिधियों की नियुक्ति की। इस पहल का मुख्य उद्देश्य धरातल पर चल रहे कार्यों की नियमित समीक्षा करना और जनता की समस्याओं को सीधे संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर उनका समाधान कराना है। मुख्य विकास कार्यों के लिए केडी पांडेय व अखिलेश सिंह, पथ के लिए उमेश यादव, शिक्षा के लिए अभिषेक पांडेय, बिजली के लिए दिलीप भारती, जलापूर्ति के लिए राज किशोर जेना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.