धनबाद, मार्च 17 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। झरिया विधायक रागिनी सिंह के रांची स्थित नए विधायक आवास के गृह प्रवेश पर आयोजित प्रीतिभोज में सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक शामिल हुए। कार्यक्रम में मेयर संजीव सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। गृह प्रवेश में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, भाजपा सचेतक सह हटिया विधायक नवीन जायसवाल, धनबाद विधायक राज सिन्हा, पलामू विधायक आलोक चौरसिया, विधायक प्रकाश राम, बरकट्ठा विधायक अमित यादव और बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल रहे। इसके अलावा रौशन लाल चौधरी और देवेंद्र कुंवर जैसे राजनीतिक व सामाजिक हस्तियों की उपस्थिति ने भी कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। विधायक ने सभी जनप्रतिनिधियों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.