धनबाद, फरवरी 3 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता सिंह मेंशन में रविवार की रात करीब साढ़े 11 बजे जब बमबाजी हुई, उस समय झरिया विधायक रागिनी सिंह अपने पति संजीव सिंह और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मेंशन परिसर में घर के बाहर पार्क में बैठी थीं। एक बम उनसे कुछ ही दूरी पर फटा जबकि दूसरा बम गेट के बाहर उनके सरकारी अंगरक्षक के सामने फटा। रागिनी सिंह की शिकायत पर सोमवार को सरायढेला थाना में मामले में बाइक सवार अज्ञात अपराधियों पर प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस एफआईआर दर्ज कर छानबीन में जुटी हुई है। मेंशन के मुख्य गेट के आसपास लगे तीन सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की मदद से पुलिस आरोपियों की पहचान कर रही है। बाइक सवार कोलाकुसमा की तरफ से आए थे। उनके आने और जाने के रास्ते का सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। बमबाजों के साथ-साथ पुलिस बाइक की भी पहचान कराने में जुटी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.