मुजफ्फरपुर, जनवरी 7 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नवोदय इस वर्ष भी शास्त्रीय संगीत आधारित रागरंग शीतोत्सव कार्यक्रम आयोजित करेगा। बुधवार को शेरपुर स्थित ट्रस्ट के सभागार में इसकी तैयारी को लेकर बैठक हुई। नवोदय आर्ट एंड कल्चरल डेवलपमेंट वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वावधान में नवोदय संगीत कला केंद्र के द्वारा 11 जनवरी को जुब्बा सहनी पार्क के सामने स्थित एक होटल सभागार में रागरंग शीतोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में शास्त्रीय संगीत आधारित गायन, वादन एवं नृत्य का समागम होगा। कार्यक्रम में दूर-दूर से आए शास्त्रीय संगीत अनुरागी अपनी प्रस्तुति देंगे। ट्रस्ट के अध्यक्ष रंजना झा ने बताया कि इस कार्यक्रम को करने का मूल उद्देश्य भारतीय संगीत पर हावी हो रहे पाश्चात्य संगीत एवं पनप रहे अश्लीलता व फूहड़ता के खिलाफ भारतीय संगीत के मूल शास्त्रीय स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.