बागपत, फरवरी 26 -- बागपत। फैजपुर निनाना गांव में रागनी एवं सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन हुआ। जिसका शुभारंभ क्षेत्रीय सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने दीप प्रज्वलन कर किया। सांसद ने कहा कि रागनी केवल गायन नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत की जीवित अभिव्यक्ति है। इसमें पूर्वजों का इतिहास नैतिक मूल्यों की शिक्षा और सामाजिक चेतना समाहित है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे आधुनिकता के साथ अपनी जड़ों को भी मजबूती से थामे रखें। महोत्सव में सुरेश निदाना और सुरेश हड़ोली ने वीरता और भक्ति रस से वातावरण ओजस्वी बना दिया। दीपा चौधरी की मधुर प्रस्तुति ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...