पीलीभीत, अगस्त 9 -- अमरिया। जिठनिया गांव में भूसे के ढेर (बूगे) से बरामद जली हड्डियों और चूड़ियों के मामले में अमरिया पुलिस ने जांच तेज कर दी है। कानूनी रूप से मामले को पुख्ता करने के लिए पुलिस ने बरामद अवशेषों का डीएनए सैंपल लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन अवशेषों को सील कर परीक्षण के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। थाना अमरिया क्षेत्र के ग्राम जिठनिया में राख के ढेर में बरामद हड्डियां मोहनदेई की होने का दावा उसके पुत्र सुरेश ने किया है। मोहनदेई 31 जुलाई से लापता थी। इस मामले में मृतका के पुत्र की तहरीर पर आरोपी दामाद महेंद्रपाल निवासी ग्राम हरिहरपुर के खिलाफ अमरिया पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। सहायक पुलिस अधीक्षक नताशा गोयल ने बताया कि वैज्ञानिक रूप से मृतका की पहचान सिद्ध करने के लिए लापता वृद्ध महिला मोहनदेई के परि...