सोनभद्र, मार्च 18 -- अनपरा,संवाददाता। अनपरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत बुधवार अपरान्ह राख लोड कर जा रहे ट्रेलर की चपेट में आकर स्कूटी सवार एक 24 वर्षीय युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। कहुआनाला-हाइवे रोड पर लगभग 04:30 पर हुए हादसे के बाद चालक ट्रेलर छोड़ मौके से फरार हो गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसी प्रकार जैके से चक्के उठवा कर स्कूटी और युवक के शव को बाहर निकाला गया। मृतक युवक आनन्द यादव पुत्र तेज नारायण यादव निवासी गरबंधा स्थानीय निजी कम्पनी में कार्यरत था और अपना कार्य कर स्कूटी से जा रहा था कि यह हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप था कि ट्रेलर पर चालक के साथ कोई खलासी नही था। इसी दौरान सकरी सड़क पर सामने से दूसरे वाहन के आने के कारण ट्रेलर बैक करना पड़ा। पीछे से आ रहे स्कूटी सवार आनंद ने काफी शोर मचाया ...