सोनभद्र, अक्टूबर 6 -- अनपरा,संवाददाता। अनपरा-रेनुकूट के बीच सोमवार को एनएच-39 पर सिद्धहवां-कुंआरी के करीब राख ले जा रहा एक ट्रेलर अचानक असंतुलित होकर पलट गया। संयोग अच्छा रहा कि ट्रेलर का इंजन उपर खड़ा होते देख दोनों ही ओर से गुजर रहे वाहनों ने ब्रेक लगा अपने को बचा लिया और पलटी राख के नीचे दबने से बाल-बाल बच गये।प्रत्यक्ष दर्शियों का आरोप था कि ट्रेलर का इंजन इसी लिए उपर उठ गया था क्योंकि उसमें ओवर लोड राख भरी हुई थी। पटरी पर रास्ता बना कर वाहनों को इसके बाद निकालना शुरू किया गया।सम्पूर्ण भारत टैक्सी यूनियन कल्याण समिति के अध्यक्ष सोनभद्र ने आरोप लगाया कि इससे पूर्व इस मार्ग पर कुछ दूरी पर सिंगरौली से कार से रेनुकूट जा रहे एक परिवार के तीन लोगों की राख के नीचे दबने से मौत हो चुकी है लेकिन परिवहन विभाग ओवरलोड वाहनों को लेकर खामोश बना हुआ ...