साहिबगंज, फरवरी 18 -- बोरियो, प्रतिनिधि। बोरियो पथरा मिशन में ईसाई समुदाय का राख बुधवार कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मिशन में विशेष प्रार्थना सभा हुई। आज से 40 दिनों तक ईसाई समुदाय के लोगों का उपवास तीन अप्रैल को गुड फ्राइडे तक चलेगाI आज से ईसाई समुदाय के लोग माथे पर राख से क्रूस का चिन्ह बनाते हैं। ईसाई समुदाय का पवित्र महाउपवास काल है। मौके पर जेम्स मुर्मू, बाबूजी हेम्ब्रम, सोनी मुर्मू, फ्रांशिस मुर्मू, अग्नेशियस मुर्मू आदि उपस्थित थेI

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...