नई दिल्ली, जून 14 -- अमेजन प्राइम वीडियो की सीरीज राख ने दिल्ली में 48 साल पहले हुए एक ऐसे किडनैपिंग और फिर हत्या के मामले की यादें ताजा कर दी हैं जिसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। ये सीरीज 1978 में दिल्ली में हुए दो बच्चों के अपहरण और फिर हत्या का मामला था। लोग इसे रंगा-बिल्ला केस के नाम से भी जानते हैं। अब अमेजन प्राइम वीडियो ने उसी घटना को 8 एपिसोड की सीरीज के माध्यम से बताया है।सीरीज का प्लॉट 16 साल की सुमन अरोड़ा को रेडियो पर गाना गाने का मौका मिलता है। वो बहुत उत्साह से प्रोग्राम के लिए तैयार होती है और अपने भाई साहिल के साथ वहां के लिए निकलती है। सुमन और साहिल को शायद ही पता था कि वो कभी रेडियो स्टेशन नहीं पहुंच पाएंगे और न ही वो कभी अपने घर वापस आ पाएंगे। साहिल और सुमन की मां को भी शायद ही पता होगा कि वो अब अपने बच्चों को कभी न...