सीतापुर, अप्रैल 6 -- सीतापुर के सदरपुर के सरैंया चलाकापुर में हुए अग्निकांड में वायरल हुई एक तस्वीर को सपा प्रमुख ने संज्ञान लिया है। अखिलेश यादव ने तस्वीर पोस्ट करते हुए स्पष्ट किया है कि बच्ची की पढ़ाई की व्यवस्था की जाएगी। वे खुद बच्ची की पूरी पढ़ाई का खर्च उठाएंगे। दरअसल सरैंया चलकापुर में हुए भीषण अग्निकांड में कक्षा चार की छात्रा सावित्री अपना स्कूल बैग तो नहीं बचा सकी किंतु काफी कोशिशों के बाद वह अपनी एक दो कॉपियां बचाने में सफल रही। रविवार की सुबह अपने भविष्य के सपने संजोये सावित्री अग्निकांड के बाद बची राख के ढेर में बैठी अपनी कापियों पर कुछ लिखती नजर आई। राख के ढ़ेर में बैठी सावित्री का अपनी कॉपी पर लिखते हुये फोटो वायरल होने पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने फेसबुक पेज से सावित्री का फोटो पोस्ट कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.