फतेहपुर, अप्रैल 12 -- फतेहपुर। किशनपुर के गोदौरा गांव में एक घर के पीछे लकड़ी जलने के बाद शेष राख को फेंक दिया गया। जिसकी चिंगारी ने छप्पर को अपनी चपेट में ले लिया नतीजतन उसके नीचे बंधे मवेशी की मौत हो गई तथा झूलस गए। वहीं दो अन्य स्थानों पर बिजली के तारों में होने वाली शार्ट सर्किट से करीब 19 बीघे पकी खड़ी फसल भी जल गई। किशनपुर थाना क्षेत्र के गोदौरा गांव निवासी रामसिंह के घर के पीछे रविवार सुबह किसी ने जली राख फेंकी थी। जिससे आसपास पड़ी घासफूस जलने लगी, नतीजतजन रामसिंह के छप्पर ने आग पकड़ ली। जब तक परिवार के लोग आग पर काबू पाते तब तक आग की चपेट में आकर एक बछिया की जलकर मौत हो गई, तथा दूसरी गंभीर रूप से झुलस गई। इतना ही नहीं पड़ोसी इंद्रजीत सिंह की पडिया भी झुलस गई तथा अन्य सामान भी जलकर राख में तब्दील हो गया। ग्रामीणों ने करीब एक घंटे की मशक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.