बलिया, अप्रैल 20 -- बेल्थरारोड, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र के हल्दीरामपुर पंचायत के छपिया टोला में शनिवार को हुए भीषण अग्निकांड के बाद रविवार को भी गांव में अफरा-तफरी और मायूसी का माहौल दिखा। जहां एक दिन पहले अग्नि के भेंट चढ़े दर्जनों आशियानों ने सैकड़ों लोगों को खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर कर दिया। वहीं दूसरे दिन अग्नि पीड़ित परिवार के लोग राख के ढेर में अपनी बची-खुची उम्मीदें तलाशते दिखे। इन पीड़ितों के लिए शनिवार की किसी काली रात से कम नहीं थी।भीषण अग्निकांड के बाद पीड़ितों के बीच नेताओं की आवाजाही तेज हो गई है। अग्निकांड के अगले दिन यानि आज पूर्व विधायक गोरख पासवान, धनंजय कन्नौजिया पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और ढांढ़स बंधाया। यह भी पढ़ें- बलिया बाजार में भीषण अग्निकांड में पांच दुकानें जलीं उधर, ...