राखी स्टॉल लोगों के बीच बना आकर्षण का केंद्र
चाईबासा, अगस्त 28 -- चाईबासा, संवाददाता। जिले में महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने तथा स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार एवं आय के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रोजेक्ट बदलाव के तहत जेएसएलपीएस दीदियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में लगाए गए राखी स्टॉल लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। रक्षाबंधन पर्व को लेकर इन स्टॉलों पर ग्राहकों, विशेष रूप से बच्चियों एवं महिलाओं की भीड़ देखी जा रही है। जिलेभर में लगाए गए इन राखी स्टॉलों से अब तक लगभग 51 हजार रुपये की राखियों की बिक्री हो चुकी है। जेएसएलपीएस की दीदियों द्वारा तैयार की गई राखियों में स्थानीय हस्तकला, आकर्षक डिजाइन और गुणवत्तापूर्ण सामग्री का विशेष ध्यान रखा गया है। यह भी पढ़ें- Dumka News: जेएसएलपीएस के सखी मंडल की दीदियों ने उपायुक्त सहित अन्य पदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.