राखी-मेहंदी प्रतियोगिता में 500 छात्राओं ने लिया भाग
धनबाद, अगस्त 27 -- डेफोडिल्स पब्लिक स्कूल डुमरा में गुरुवार को रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर राखी सह मेहंदी बनाओ प्रतियोगिता हुई। इसमें चतुर्थ से दशम वर्ग की करीब 500 छात्राओं ने भाग लिया। उद्घाटन निदेशक राजेंद्र कुमार नापित, अध्यक्ष विनोद कुमार व प्राचार्य राजेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। निदेशक ने रक्षाबंधन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे भाई-बहन के प्रेम व विश्वास का पर्व बताया। छात्राओं ने आकर्षक राखियां बनाईं और हाथों पर सुंदर मेहंदी सजाई। प्रतियोगिता का परिणाम व पुरस्कार वितरण पांच सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यालय परिसर में होगा। आयोजन में तपेश्वर महथा, संजय कुमार सिंह, शुभोजीत पाल, नीलम कुमारी, लक्ष्मी देवी, निवेदिता चौधरी समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं का योगदान रहा। यह भी पढ़ें- Jamui News: मुंहबो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.