बरेली, अप्रैल 13 -- रोटरी क्लब ऑफ बरेली ग्रेस ने वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। राखी मनोहर को अध्यक्ष और नीतिका कपूर को सचिव बनाया गया है। जबकि मेधावी अग्रवाल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। यह घोषणा चार्टर प्रेसिडेंट निधि अग्रवाल ने की। अध्यक्ष राखी मनोहर ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और जागरूकता के क्षेत्र में नई पहलें शुरू की जाएंगी। कार्यक्रम का संचालन सारिका गुप्ता ने किया। इस मौके पर मेघा कृष्णा, पल्लवी, ऋचा, अनुभी, स्वाति, पायल, नेहा और सतरूपा मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.