कानपुर, मई 1 -- नंबर गेम 12 से अधिक दमकल की गाड़ियां पहुंचीं 03 घंटे की मशक्कत के बाद बुझी आग कानपुर दक्षिण, संवाददाता। जूही राखी मंडी स्थित बाइकों के प्लास्टिक पार्ट्स बनाने वाले फैक्ट्री में शुक्रवार शाम का भीषण आग लग गई। आशंका है कि पहली मंजिल पर वेल्डिंग के दौरान थिनर में चिनगारी गिरने से आग लगी और नीचे तक पहुंच गई। ऊपर और नीचे काम कर रहे 12 कर्मचारियों ने जैसे-तैसे भागकर जान बचाई। वहीं ऊंची-ऊंची लपटे देख आसपास रहने वाले लोग दहशत में आ गए और घरों से बाहर निकल आए। आग ने पास की एक झोपड़ी और बोरी गोदाम का पिछला हिस्सा भी चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंचीं दमकल की एक दर्जन से ज्यादा गाड़ियों ने करीब ढाई से तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

फैक्ट्री में आग लगने का कारण किदवईनगर के ब्लॉक निवासी प्रभात उर्फ सनी का जूही विनोबानगर रा...