राखी भेजने वालों के लिए डाक विभाग का तोहफा
कोडरमा, अगस्त 18 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। रक्षाबंधन पर कोडरमा डाक विभाग की ओर से विशेष तैयारियां की गई है। राखी सुरक्षित, सुविधाजनक व समयबद्ध तरीके से पहुंचे इसके लिए कोडरमा जिले के विभिन्न डाकघरों में ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए काउंटर व परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया है। साथ हीं ग्राहकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए आवश्यकतानुसार अतिरिक्त काउंटर खोले गए हैं। वहीं प्रमुख डाकघरों में राखी बुकिंग के समय में भी विस्तार किया गया है। लोग अपनी सुविधा के अनुसार राखी की बुकिंग करा सकते हैं। यह सुविधा जिले के सभी डाकघर में उपलब्ध कराई गई है। कोडरमा जिले के झुमरी तिलैया, कोडरमा मुख्य डाकघर समेत 7 उप डाकघरों व 77 शाखा डाकघरों में राखी बुकिंग की व्यवस्था की गई है। डाकघरों में राखी बुकिंग के समय में भी विस्तार किया गया है, ताकि लो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.