लखीमपुरखीरी, अगस्त 29 -- बिजुआ। भीरा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार, हादसा रणा चौराहे पर हुआ, जहां रैनागंज निवासी रामबेटी (60) पत्नी तिलकराम अपने पुत्र के साथ बाइक से अपने मायके करसौर राखी बांधने जा रही थीं। जैसे ही वे देवरिया रणा के पास पहुंचीं, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकें सड़क पर गिर पड़ीं। हादसे में रामबेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी। यह भी पढ़ें- बमरोली में बाइकों की टक्कर में ससुराल जा रहे युवक की मौत एंबुलेंस से उन्हें बिजुआ सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचन...