गढ़वा, जून 5 -- ​रमना, प्रतिनिधि। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को रमना बीट अंतर्गत जीरूआ संरक्षित वन क्षेत्र में रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी, समाजसेवी ताहिर अंसारी, डीएफओ अंशुमान, रेंजर प्रमोद ठाकुर सहित अन्य ग्रामीणों ने पूजा-अर्चना के बाद राखी बांधकर पेड़ों की रक्षा का संकल्प लिया। उक्त अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा में महिलाओं की भागीदारी हमेशा अनुकरणीय रही है। यह कार्यक्रम प्रकृति से हमारे जुड़ाव को दर्शाता है। समाजसेवी ताहिर ने उपस्थित ग्रामीणों से एक-एक पौधा लगाने की अपील की। डीएफओ अंशुमान ने कहा कि पेड़-पौधों के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। यह भी पढ़ें- के.एस. कॉलेज, सरायकेला के एनएसएस सेल ने 'एक पेड़ माँ के नाम' वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्या...