राखी बांधकर थारू बेटियों ने मांगा सफलता का आशीर्वाद
बलरामपुर, अगस्त 27 -- बलरामपुर, संवाददाता। रक्षाबंधन का पर्व इस बार नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटी थारू जनजाति की बेटियों के लिए यादगार बन गया। बिशुनपुर विश्राम क्षेत्र में छात्राओं ने बलरामपुर फर्स्ट टीम के सदस्यों को राखी बांधकर भाई-बहन के रिश्ते की डोर मजबूत की। इसके बदले टीम की ओर से छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की उपयोगी पुस्तकें उपहार में दी गईं। राखी के साथ मिले पुस्तकों के इस उपहार ने छात्राओं के चेहरों पर खुशी ला दी। मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग योजना के कोर्स कोऑर्डिनेटर सचिन कुमार सिंह, शिक्षक रवि मिश्रा, राहुल कुमार एवं आदिति त्रिपाठी को छात्राओं ने राखी बांधी। यह भी पढ़ें- राखी बांधकर थारू बेटियों ने मांगा सफलता का आशीर्वाद इस दौरान रक्षाबंधन की पारंपरिक खुशियों के बीच बेटियों की शिक्षा और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.