राखी बांधकर घर लौट रही महिला की बाइक से गिरकर मौत
सासाराम, अगस्त 30 -- चेनारी, एक संवाददाता। चेनारी-मल्हीपुर स्टेट हाईवे पर रविवार को राखी बांधकर घर लौट रही एक महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। पीछे से तेज गति से आ रही बाइक की टक्कर लगने के बाद महिला असंतुलित होकर बाइक से गिर गई। ब्रेकर के पास सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका की पहचान चेनारी थाना क्षेत्र के खुढनू कला गांव निवासी दसई राम की 52 वर्षीय पत्नी दुखंती देवी के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में घायल महिला की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.