रामगढ़, जुलाई 28 -- दुलमी, निज प्रतिनिधि। रजरप्पा कोयलांचल स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में भारतीय डाक विभाग की ओर से राखी बनाओ और भेजो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने हाथों से आकर्षक राखियां तैयार की। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के साथ उन्हें रक्षाबंधन की सांस्कृतिक भावना एवं डाक सेवाओं से जोड़ना था। प्रतियोगिता में बहनों ने रंग-बिरंगे धागों, मोतियों व विभिन्न सजावटी सामग्रियों का प्रयोग कर सुंदर एवं आकर्षक राखियां बनाईं। उनके द्वारा तैयार राखियों में सृजनशीलता के साथ भाई-बहन के पवित्र स्नेह और भारतीय संस्कृति की सुंदर झलक देखने को मिली। यह भी पढ़ें- समस्तीपुर डाक प्रमंडल एक बार फिर सूबे में अव्वल राखी बनाओ और ...