पलामू, जुलाई 11 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में भारतीय डाक विभाग ने पलामू प्रमंडल ने विद्यार्थियों के लिए राखी बनाओ और डाक से भेजो, प्रतियोगिता आयोजित कराने का निर्णय लिया है। प्रतियोगिता का उद्देश्य नई पीढ़ी को भारतीय डाक सेवा, पारंपरिक मूल्यों और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना है। इसमें विद्यालयों के साथ-साथ महाविद्यालयों के विद्यार्थी भी भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता के तहत प्रतिभागी स्वयं राखी तैयार कर विशेष वॉटरप्रूफ राखी लिफाफे के माध्यम से स्पीड पोस्ट से अपने भाई या प्रियजनों को भेजेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 70 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। इसमें 10 रुपये का विशेष वॉटरप्रूफ राखी लिफाफा, 55 रुपये स्पीड पोस्ट शुल्क तथा 5 रुपये प्रबंधन शुल्क शामिल है। डाक विभाग के अनुसार इस व्यवस्था से राखी सुरक्षित...