राखी बंधवाकर दिल्ली लौटा था युवक, हॉस्टल हादसे ने छीन ली चार बहनों के इकलौते भाई की जिंदगी
औरैया, सितम्बर 8 -- UP News: दिल्ली में छात्र हॉस्टल की इमारत गिरने का हादसा औरैया के दिबियापुर के एक परिवार को जिंदगी भर का दर्द दे गया। बाबू दयाराम नगर की आचार्य कॉलोनी के रहने वाले पवन कुमार की हादसे में मौत हो गई। चार बहनों के इकलौते भाई पवन ने इसी साल दिल्ली विश्वविद्यालय के एक कॉलेज में बीएससी कंप्यूटर साइंस में दाखिला लिया था। बेहतर भविष्य का सपना लेकर दिल्ली गए बेटे की मौत की खबर सोमवार को घर पहुंची तो परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। रक्षाबंधन पर बहनों से राखी बंधवाने घर आया पवन त्योहार के बाद ही पढ़ाई के लिए दिल्ली वापस लौटा था। आचार्य कॉलोनी निवासी रिटायर्ड स्वास्थ्य कर्मी विशंभर नाथ का परिवार सोमवार को उस समय सदमे में आ गया, जब दिल्ली के हॉस्टल हादसे में उनके इकलौते बेटे पवन की मौत की जानकारी मिली। पवन चार बहनों के बीच इकलौता भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.