कानपुर, अगस्त 10 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता सरोजनी नगर स्थित एक गेस्ट हाउस में कल्चर एग्जिबिट्स, व्यापी एवं अंशिका की ओर से राखी फेस्ट का आयोजन हुआ। राखी फेस्ट का उद्देश्य महिलाओं को अपनी प्रतिभा और हुनर को प्रदर्शित करने के साथ-साथ उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम में महिला उद्यमियों को अपने उत्पाद एवं हुनर को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने तथा अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इससे महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...