राखी पर मिलावट का बाजार गर्म, कार्रवाई के दावे पर उठ रहे सवाल
बलरामपुर, अगस्त 25 -- बलरामपुर, संवाददाता। रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक आते ही मिठाई बाजार में तैयारियां तेज हो गई हैं। मांग बढ़ने के साथ ही मिलावटखोरों की सक्रियता को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। बाजार में खोए और दूध से बनी मिठाइयों की बिक्री बढ़ने के बीच मिलावटी खोए की आशंका सबसे अधिक रहती है। आरोप है कि कुछ कारोबारी असली खोए की जगह अरारोट, मैदा, वनस्पति और अन्य सस्ती सामग्री का इस्तेमाल कर मिठाइयां तैयार कर रहे हैं। इससे न केवल मिठाई की गुणवत्ता प्रभावित होती है, बल्कि त्योहार पर लोगों की सेहत से भी खिलवाड़ होता है। वहीं दूसरी ओर मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर विभाग सिर्फ कालमपूर्ति करता नजर आ रहा है। त्योहार नजदीक आते ही मिलावटखोरी का धंधा चरम पर पहुंच जाता है। बाजार में नकली खोया और पनीर का खेप पहुंचना शुरू हो जाता है। रंग बिरंगी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.